Breking News
महिला का भेष बनाकर चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तारसिद्धार्थनगर 15 जून 2026/मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री  अनिल राजभर जी द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. , पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप का भ्रमण किया गयागव्यसिद्ध डॉ. रणवीर सिंह ने किया पंचगव्य विद्यापीठम केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोरमोहम्मद अजीज पुत्र गफूर को तहसील रिपोर्टर नौगढ़, सिद्धार्थनगर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंदीप लाल भारद्वाज को शान ए भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानितडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना सिद्धार्थ नगर 15 जून 2026/ विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं माननीय विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता किया गयाआगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना शोहरतगढ़ पर थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा शोहरतगढ़ में मोहर्रम जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त /फ्लैग मार्च किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला थाना की टीम द्वारा महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े विभिन्न कारणो से अलग रह रहे परिवारों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराकर 05 जोड़ों को एक साथ विदा कराया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम नौखानिया में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम जमुहवा में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया युपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 23,500/- को थाना खेसरहा साइबर सेल टीम द्वारा कराया गया वापससिद्धार्थनगर विस्तार केंद्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध कठेला समय माता मंदिर परिसर में गरीब कल्याण संस्था के सभी साथियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की गई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गयाराष्ट्रीय एकता विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित मंच के संरक्षक माननीय विधायक विनय वर्मा जी शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के 44 वे जन्मदिवस के शुभ कार्यक्रमनौगढ़ में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक श्यामधनी राही ने किया उद्घाटनसिद्धार्थनगर 14 जून 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज (प्राव) परीक्षा-2025 को सकुशल ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्र जय किसान इण्टर कालेज सकतपुर सनई का किया गया निरीक्षणसिद्धार्थनगर 14 जून 2026/केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया
गोरखपुर

पेट्रोल पंप पर 3999 रुपये का तेल भराकर फरार, नंबर प्लेट ढककर पहुंचे बदमाश

जनता दर्शन में शिकायत पर एसएसपी का सख्त एक्शन—इंस्पेक्टर-सीओ से फोन पर वार्ता, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उप निरीक्षक लाइन हाजिर

गोरखपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का एक अहम उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब जनता दर्शन के दौरान एक पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाह पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को राहत मिली, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।
मामला स्थानीय थाना बड़हलगंज क्षेत्र के नेवादा स्थित मंजू शाही के पेट्रोल पंप का है। जानकारी के अनुसार, कुछ मनबढ़ युवक बलेनो (Baleno) कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे। बदमाशों ने पंप कर्मियों को धमकाते हुए 3999 रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बदमाशों ने जानबूझकर नंबर प्लेट को ढका हुआ था। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर उक्त बलेनो कार एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद वाहन का नंबर DL 3CC 5584 सामने आया। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का आरोप है कि मामले की सूचना देने के बाद भी बड़हलगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक विनय पांडेय ने गंभीरता नहीं दिखाई और कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पंप मालिक को ही इधर-उधर दौड़ाया जाने लगा। इससे आहत होकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाने के लिए जनता दर्शन का रुख किया। जनता दर्शन में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने स्वयं पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित इंस्पेक्टर और क्षेत्राधिकारी (सीओ) से फोन पर वार्ता की, लेकिन जब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षक विनय पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। एसएसपी की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से पीड़ित पंप मालिक समेत अन्य उपस्थित लोगों के चेहरे पर संतोष साफ झलकने लगा। पीड़ित ने एसएसपी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी स्पष्ट संदेश गया है कि लापरवाही या शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सख्त और समयबद्ध कार्रवाई से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होता है। जनता दर्शन जैसे मंच पर सीधे अधिकारियों द्वारा सुनवाई और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया आम लोगों को न्याय के प्रति आश्वस्त करती है। गोरखपुर पुलिस की यह पहल यह दर्शाती है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *