बैठक में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण, रैक प्वाइण्ट पर उर्वरक आपूर्ति एवं रियल टाइम एक्नॉलेजमेंट, उर्वरक दर की गणना, टैगिंग एवं ओवर रेटिंग रोकने, CCTV कैमरा लगाने तथा POS मशीन की उपलब्धता आदि एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय से चर्चा के दौरान थोक उर्वरक विक्रेताओं, फुटकर उर्वरक विक्रेता के प्रतिनिधि एवं उर्वरक प्रदायदाता कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उर्वरकों के निर्धारित मूल्य पर बिक्री एवं गैर अनुदानित उत्पादों की टैगिंग के रोकने के सम्बन्ध में सुझाव प्रस्तुत किया गया। खरीफ 2026 में जनपद के कृषकों के धान बीजों की नर्सरी एवं रोपाई को दृष्टिगत रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह 10 जून 2026 में यूरिया उर्वरक की उपलब्धता 29932.331 मै०टन, डी.ए.पी. उर्वरक की उपलब्धता 6554.867 मै०टन, एम.ओ.पी. उर्वरक की उपलब्धता 552.166 मै०टन, एन.पी. के. उर्वरक की उपलब्धता 6876.778 मै०टन है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त थोक / फुटकर उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक प्रदायदाता कम्पनियों के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि फुटकर उर्वरक विक्रेता अपने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकता के आधार पर CCTV कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें तथा अपने प्रतिष्ठान पर उर्वरक बिक्री दर एवं अनुदान का फ्लैक्स बैनर लगवाये, किसी भी दशा में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री न करें तथा उर्वरकों पर टैगिंग न करें अन्यथा निरीक्षण के दौरान दोषी पाये जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर 10 जून 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में खरीफ 2026 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक प्रदायदाता कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ उर्वरक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 10/06/2026
- 21 Views
- 5 days ago
