गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को आरोपियों ने वादी के ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर गीडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रतीक, अमित यादव, गोविन्द, श्रीकान्त जयसवाल और अमन जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
गोरखपुर
ड्राइवर पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 08/06/2026
- 34 Views
- 1 week ago

Previous Post