डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रशांत कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी एवं निखिल चक्रवर्ती उपजिलाधिकारी बांसी द्वारा आज दिनांक 07.06.2026 को थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियो तथा हिन्दु, मुस्लिम समुदाय के समस्त धर्मगुरूओ व मौलवीयो तथा ताजियादारो की उपस्थिती में त्यौहार मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना स्थानीय पर पीस कमेंटी की मीटिंग की गयी । तथा उच्च अधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेशो निर्देशो से सभी को अवगत कराया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह एवं थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी / कर्म0गण मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी एवं निखिल चक्रवर्ती उपजिलाधिकारी बांसी द्वारा थाना खेसरहा पर थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 07/06/2026
- 34 Views
- 1 week ago
