श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बाँसी महोदय शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह थाना शिवनगर डिड़ई द्वारा थाना स्थानीय पर आगामी त्यौहार मोहर्रम के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । उक्त मीटिंग में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति ग्राम प्रधान, धर्मगुरुओं, मौलाना व ताजियादारों के साथ गोष्ठी की गई तथा लोगों को त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया उक्त अवसर पर थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई द्वारा थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजको, ताजियादारो तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ थाना परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 07/06/2026
- 26 Views
- 1 week ago
