Breking News
सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जनपद के भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयीमिशन शक्ति फेज 6 कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिला थाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा ग्राम इंद्रानगर तेतरी बाजार में दुर्गा पंडाल मे उपस्थित महिलाओं/पुरुषों को जागरूकता मिशन शक्ति व साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 6.0, महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर की महिलाओं/बच्चियों को सरकारी यौजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गयाथाना उसका बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का थाना बांसी मिशन शक्ति टीम द्वारा सफल निस्तारण किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मल्हवार की महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गयासिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया
चित्रकूट

कैलहा सबस्टेशन का घेराव, 3 दिनों से अंधेरे में डूबे पाठा क्षेत्र की जनता को जल्द राहत देने की मांग

पाठा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण उत्पन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर आज बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कैलहा सबस्टेशन का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से बिजली न होने के कारण पूरे पाठा क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति पेयजल संकट की है, क्योंकि बिजली न होने से हैंडपंपों, मोटरों और जलापूर्ति व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है तथा कुओं से पानी निकालकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बिजली बाधित रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, छोटे व्यापारियों का कारोबार ठप पड़ रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क एवं संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घेराव के दौरान बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं से अवगत कराया। मोर्चा ने मांग की कि विद्युत लाइनों एवं क्षतिग्रस्त पोलों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जाए, पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा बिजली बहाली के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मोर्चा ने कहा कि पाठा क्षेत्र के लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई और क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिली, तो संगठन जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। जनता के अधिकारों एवं मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई हर स्तर पर मजबूती से लड़ी जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने भी बिजली संकट एवं पेयजल समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने पुनः दोहराया कि संगठन हमेशा जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा और किसी भी जनसमस्या को अनदेखा नहीं होने देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.