डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनग र द्वारा “वांछित अभियुक्त व वारण्टी अभियुक्तों” के गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में आज 31.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए दो नफर वारंटी – 01.वासदेव पुत्र भग्गन 02. राजकुमार पुत्र राममिलन निवासीगण जिनगिहवा उर्फ जोलहाभारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर सम्बन्धित फौजदारी वाद संख्या 11/26 धारा 323,504 भादवि सरकार बनाम अमरजीत आदि थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर सम्बन्धित ग्राम न्यायालय इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण-
01.वासदेव पुत्र भग्गन जिनगिहवा उर्फ जोलहाभारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी जिनगिहवा उर्फ जोलहाभारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 रामजी यादव
2.का0 अमित कुमार वर्मा
