डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में श्री विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा आज दिनांक 31.05.2026 को एसएसबी कैम्प ककरहवा पर एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ऑपरेशन कवच के उद्देश्यो से अवगत कराया गया तथा किसी भी अवैध गतिविधियों इत्यादि के सम्बंध में तुरन्त सूचना देने हेतु बताया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अखिलेश कुमार AC SSB ककरहवा, निरीक्षक श्री गौरव सिंह ऑपरेशन कवच प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर, मुख्य आरक्षी शारदा प्रसाद त्रिपाठी सीमा शुल्क ककरहवा, उ0नि0 श्री प्रदीप सिंह चौकी इंचार्ज ककरहवा सहित एसएसबी, पुलिस व एलआईयू तथा सर्विलांस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष मोहाना द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गया
- by Netra 24 Times
- 31/05/2026
- 64 Views
- 3 months ago

Previous Post