डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकबरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक- 28.03.2026 को आवेदिक मेहनाज पत्नी अलाउद्दीन साकिन सिकरी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या- 33103260068452 के माध्यम से शिकायत किया गया था कि दिनांक 27.03.2026 को आनलाईन पैसा भेजते समय गलत यूपीआई आईडी में 26000/- रुपया भेज दिया गया था। जिसपर थाना इटवा साइबर सेल टीम एवं बैंक के समन्वय से आवेदिका मेहनाज उपरोक्त को धनराशी 26000/- रुपये उनके खाते में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम का विवरण-
1. संजय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
2.साइबर सेल प्रभारी नागेंद्र सिंह (साइबर टीम)
3.क0आ0 विपुल राय(साइबर टीम)
4.आ0 सतीश गौड़(साइबर टीम)
5. म0का0 मंजू चौहान (साइबर टीम)
6. म0का0 श्रीयंका सिंह
