हिमाचल प्रदेश,मंडी (पी सी शर्मा):- मंडी जिला की कटिंडी पंचायत के रुंझ पोलिंग बूथ पर वो होने जा रहा हैं जो आज तक प्रदेश के किसी बूथ पर देखने को नहीं मिला। आज कल हिमाचल प्रदेश मे पंचायती चुनाव जोरों पर हैं और प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे जोर लगा रहे हैं। परंतु एक संस्था ऐसी भी हैं जो इन सब से दूर अपनी समाज सेवायें सामाजिक कार्यो मे विश्वास रखती हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की न्यू लाइफ लाइन संस्था चुनावी पर्व के उपलक्ष पर अपने ग्रामिण बूथ रुंझ मे वोट देने वाले लोगों को पौधे देकर सम्मानित करेंगी। न्यू लाइफ लाइन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ आनंद कागरा ने एक अनोखी मुनीम की शुरुआत करते हुए बताया कि इस चुनाव के दौरान बूथ पर आने वाले 60 साल से अधिक एवं अपने जीवन का पहला मतदान रखने वाले मतदाताओ को ये पौधे बांटे जाएंगे। ताकि हम अपने आसपास होने वाले पर्यावरण बदलाव को कम कर सके। हिमाचल मे इस समय विकाश की जो नदी बह रही हैं उसमे हज़ारों पेड़ों की बलि दे दी गई हैं। हमारी इस मुहिम से वो कमी तो पूरी नहीं हो सकती परंतु उसका थोड़ा सा भुगतान करने की कोशिस की जा सकती हैं।
मंडी
हिमाचल प्रदेश
मंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागरा
- by Netra 24 Times
- 28/05/2026
- 124 Views
- 2 months ago
