संस्कार भारती सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर (जिलाध्यक्ष) पवन कुमार जायसवाल एवम उपस्थित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी जनों के साथ मैंने (जिला सह महामंत्री) पद की शपथ ली । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में (प्रांत महामंत्री) डॉ अनिल कुमार सिन्हा , (प्रांत सह मंत्री) मानवेंद्र त्रिपाठी , (सदस्य प्रबंध कारिणी एवं कार्यक्रम संयोजक) विश्व मोहन त्रिपाठी तथा (प्रांत उपाध्यक्ष) राणा प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम का सुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, आदि के द्वारा माता सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । नवनियुक्त अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि (संस्कार भारती भारतीय लोक कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत , नाट्य, चित्रकला,भारतीय जीवन मूल्यों के संरक्षण) पर कार्य करता है इसके साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया । संचालन (मंचीय कला विद्या प्रमुख) नितेश पांडे जी ने किया। सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि डा. अनिल कुमार सिन्हा जी ने शपथ दिलाई साथ ही उन्हें समाज में (सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना के प्रसार) के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा (महामंत्री) डॉ. गोविंद ओझा ने सबका आभार व्यक्त करते हुए किया।
सिद्धार्थनगर
संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
- by Netra 24 Times
- 28/05/2026
- 32 Views
- 2 days ago
