हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों देवतुल्य किसान भाइयों ने फोन के माध्यम से अवगत कराया है कि वर्तमान समय में धान की नर्सरी डाली जा रही है। सिंचाई के लिए किसान किसी तरह डीजल की व्यवस्था तो कर ले रहे हैं, लेकिन डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दुकानदारों से पूछने पर उनका कहना है कि जिलाधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा खाद की बिक्री पर रोक लगाई गई है। किसानों ने बताया कि धीरे-धीरे धान की नर्सरी डालने में देरी हो रही है। यह सर्वविदित है कि आदरणीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किसानों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए उन व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। अतः आपसे अपेक्षा है कि यदि खाद की बिक्री पर किसी प्रकार की कृत्रिम रोक लगाई गई है, तो उसे तत्काल हटाने हेतु जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया जाए, क्योंकि यह रोक शासन की मंशा के विपरीत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खाद की गलत तरीके से नेपाल तस्करी न हो। इसके लिए सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि तस्करी रोकने के नाम पर क्षेत्र के देवतुल्य किसान भाइयों को परेशान न किया जाए तथा उनकी खतौनी के अनुसार उन्हें उचित दर पर डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराया जाए।
