Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
गोरखपुर

नगर निगम सदन में हंगामा, देरी से पहुंचे अधिकारी तो भड़के पार्षद

अपमान बर्दाश्त नहीं’—सम्भव कार्यक्रम के बीच बुलाई बैठक पर उठे सवाल, शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित

गोरखपुर नगर निगम का सदन मंगलवार को शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे की बजाय बैठक साढ़े 11 बजे शुरू होने पर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर आयुक्त और महापौर के देर से सदन हाल में पहुंचते ही पार्षदों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान करार दिया।
करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद जब अधिकारी सदन में पहुंचे, तो पार्षदों ने एक स्वर में विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि जब पार्षद समय से उपस्थित हो सकते हैं, तो अधिकारियों को भी समय की पाबंदी का पालन करना चाहिए। पार्षद रवींद्र सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि “अपमान के बल पर सदन नहीं चलेगा,” और चेतावनी दी कि यदि यही रवैया रहा तो सदन चलाना मुश्किल हो जाएगा।
सदन में एक और बड़ा मुद्दा उस समय उठा जब पार्षदों ने “सम्भव” कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किए। हर मंगलवार को आयोजित होने वाला “सम्भव” कार्यक्रम उसी समय नीचे सभागार में चल रहा था, जबकि ऊपर सदन हाल में बैठक बुलाई गई थी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि एक ही समय पर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखकर अधिकारियों को “सम्भव” में व्यस्त कर दिया गया, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।
पार्षदों ने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। जब सदन की बैठक निर्धारित थी, तो अधिकारियों की उपस्थिति सदन में सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। लेकिन इसके उलट अधिकारी नीचे कार्यक्रम में व्यस्त रहे और सदन में देरी से पहुंचे। इसे पार्षदों ने सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ बताया। इसके अलावा, पूर्व पार्षद रोजा खातून (हुमायूंपुर) के निधन के बाद सदन का मिनट्स जारी न किए जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। पार्षदों ने इसे असंवेदनशीलता करार देते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के निधन के बाद यह न्यूनतम औपचारिकता होती है, जिसे नजरअंदाज किया गया। साथ ही, पूर्व नगर आयुक्त के महराजगंज में जिलाधिकारी बनने के बाद हुए विदाई समारोह की सूचना पार्षदों को न दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए। पार्षदों का कहना था कि यह नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का उदाहरण है। लगातार बढ़ते विरोध के बीच अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। उन्होंने दोनों मामलों में नगर निगम की ओर से हुई चूक को स्वीकार करते हुए सदन में खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं दोहराई जाएंगी।
हालांकि, पार्षदों का आक्रोश पूरी तरह शांत नहीं हो सका। माहौल इतना गरमा गया कि आगे की कार्यवाही जारी रखना संभव नहीं रहा। इसके बाद सदन में पूर्व पार्षद रोजा खातून की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौन के उपरांत बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस तरह, अहम मुद्दों पर चर्चा होने से पहले ही सदन की कार्यवाही समाप्त हो गई। आज की घटना ने नगर निगम की कार्यशैली, समय प्रबंधन और प्रशासनिक तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्षदों ने साफ कहा कि यदि समय की पाबंदी और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो ऐसे टकराव आगे और बढ़ सकते हैं। यह घटनाक्रम प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संकेत है कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सदन की गरिमा को नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *