Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

जल संरक्षण एवं हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता – सांसद जगदंबिका पाल

जल – अर्पण 2026 कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल हुए शामिल
जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित “जल – अर्पण 2026” कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड उसका बाजार की ग्राम पंचायत विनैका में “जल अर्पण दिवस” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डुमरियागंज के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद जगदंबिका पाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री पाल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित “हर घर जल” योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
माननीय सांसद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के गांवों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि जल का सदुपयोग करें तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री दीपक मौर्य जी, फतेह बहादुर सिंह, लालजी त्रिपाठी “लाल बाबा”, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल, अवधेश कुमार, उमेश चौधरी, विपिन सिंह, समर बहादुर, राजेश मिश्रा, पंकज कुमार कनौजिया, अभय प्रताप सिंह, श्रेयांश सिंह, संदीप वर्मा, शिवम पांडे, अनुराग वर्मा, सर्वेश दुबे, जसवंत कुमार, राजकुमार, पंकज जायसवाल, आशुतोष सिंह एवं प्रदीप चौरसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझते हुए इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *