निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चक मार्ग की वर्तमान स्थिति, आवागमन की सुविधा एवं निर्माण/मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चक मार्ग को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार कराया जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर, 23 मई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा तहसील शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम गुजरौलिया ग्रांट में चक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 23/05/2026
- 36 Views
- 7 days ago
