निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने गौवंशों के रख-रखाव, चारे, भूसे, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं गौशाला संचालकों को निर्देशित किया कि गौवंशों को समय से चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में मौजूद गौवंशों की संख्या, उनके संरक्षण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 गणेश प्रसाद एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर, 23 मई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा अस्थायी गौशाला, सेमरनार, नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 23/05/2026
- 64 Views
- 2 months ago
