शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत की गयी थी कि धारा 24 के अन्तर्गत पैमाइश न होने की किया गया था। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता को पिछले लगभग 1.5 वर्ष से धारा 24 के प्रकरण में गुमराह किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को बांसी को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक का स्पष्टीकरण और लेखपाल के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खतौनी में शिकायतकर्ता का नाम दर्ज नही है तथा अन्य काश्तकारों के गाटों की पैमाइश कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। अन्य काश्तकार पैमाइश कराने के लिए तैयार नही है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि प्रकरण आबादी से संबधित है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांसी को शिकायत का निस्तारण कराकर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती व अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 21 मई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा शिकायत कर्ता इबारत अली पुत्र मो0 इन्द्रीश, ग्राम सोनखर तहसील बांसी के शिकायती पत्र का निरीक्षण किया गया
- by Netra 24 Times
- 21/05/2026
- 103 Views
- 5 months ago
