आज दिनांक 21.05.2026 को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागण के साथ समन्वय एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, अधिवक्ताओं वादकारियों की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था तथा पुलिस-प्रशासन व अधिवक्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग व विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है । न्यायालय परिसर व आस-पास नियमित गश्त बढ़ाने, महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था करने तथा किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ गोष्ठी
- by Netra 24 Times
- 21/05/2026
- 38 Views
- 1 week ago
