Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 20 मई 2026/ ईदु-उल जुहा (बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय पीस कमेटी एवं जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये हुए जनप्रतिनिधियों/संभ्रान्त नागरिको, उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों व जनपद स्तरीय अधिकारियों से बकरीद त्यौहार को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाये जाने हेतु समस्त थानों पर आयोजित की गयी पीस कमेटी की बैठकों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। समस्त थानाध्यक्षों द्वारा जानकारी दी गयी कि पीस कमेटी की बैठक हो गयी है सभी लोगों को शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए निर्देश दिया गया है। संभ्रान्त व्यक्तियो द्वारा भी शान्तिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा इस कार्य के लिए प्रंशसा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद शान्तिप्रिय है उसकी महत्ता को बनाये रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी लोग आपस में मिलकर सभी त्यौहार मनायें। जिलाधिकारी ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छोटी से छोटी बातों पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। नगरपालिका/नगर पंचायत के अधि0अधिकारी शहरी क्षेत्र एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में सुनिश्चित कर ले कि ईदगाह/मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई, नालियो की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा दिया जाये तथा पेयजल की व्यवस्था रहे। ईदु-उल जुहा की नमाज सार्वजनिक स्थल/सड़क पर न पढ़ी जाये। ईदु-उल जुहा की नमाज जिन जिन मस्जिदों में अदा की जाती है उसके आस-पास कोई भी अवारा/प्रतिबंधित पशु न घूमने पाये, जिससे बकरीद की नमाज पढ़ने वाले मुस्लिम भाइयों को कोई भी असुविधा न होने पायें। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 ने बैठक में कहा कि ईदु-उल जुहा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने समस्त एस0डी0एम0, क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि ईदु-उल जुहा के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से मनाया जाये। सभी हिन्दू व मुस्लिम भाई अमन और चैन से त्यौहार मनाये, एक दूसरे से गले मिले। जिलाधिकारी ने अधी0अभि0 विद्युत को निर्देश दिया कि नमाज अदा करने के समय बिजली की आपूर्ति बनी रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा चालू रहनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा अपील किया गया कि कोई नयी परम्परा शुरू न की जाये। प्रतिबन्धित पशुओ की कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी के पश्चात अवशेष का निस्तारण ठीक ढंग से करे, जिससे कोई जानवर/पक्षी अवशेष को इधर-उधर न ले जाये। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि ईदु-उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये, इसमें किसी स्तर से कोई भी कमी नही रहनी चाहिये। पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि दिनांक 28 मई को ईदु-उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जायेगा। हिन्दू मुस्लिम दोनों मिलकर आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनायें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी, गलत अफवाह न फैलाये, पहले सत्यता की पुष्टि कर लें। किसी प्रकार की समस्या है तो सम्बंधित अधिकारी को अवगत करायें। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के दूर-दराज से आये हुए संभ्रात नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गलत प्रवृत्ति के लोगों को किनारा करके आपस में प्रेम भाव से ईदु-उल जुहा का त्यौहार मनाये। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार द्वारा किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारियों, एवं संभ्रान्त नागरिकों का आभार प्रकट किया। जनपद के संभ्रान्त नागरिकों द्वारा भी ईदु-उल जुहा का त्यौहार मनाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और कहा कि हमारा जनपद शान्तिप्रिय जनपद है कहीं किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पायेगी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, अधी0अभि0 विद्युत, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, एवं संभ्रान्त नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *