Breking News
कपिलवस्तु में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागतजनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना 
सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जीरो पॉवर्टी-उत्तर प्रदेश अभियान के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति तथा समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई

अभियान के अंतर्गत जनपद स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में आज दिनांक 18 मई, 2026 को जिला प्रशासन एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मध्य एक नॉन-फाइनेंशियल Memorandum of Understanding (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से  बलराम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से डा. अश्विन कुमार, रजिस्ट्रार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में Memorandum of Understanding (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहमति पत्र के माध्यम से जनपद में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक विकास से संबंधित गतिविधियों में शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। जीरो पॉवर्टी-उत्तर प्रदेश अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, रोजगारपरक अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने हेतु कम से कम 10 ग्राम पंचायतों को गोंद लिया जायेगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के मध्य यह सहयोग स्थापित किया गया है, जिससे शैक्षणिक ज्ञान एवं प्रशासनिक अनुभव का समन्वय करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें। इस सहमति पत्र के अंतर्गत विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण, शोध अध्ययन, जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा सामाजिक विकास संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद स्तर पर विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उनके परिणामों के मूल्यांकन में भी तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्राप्त होगा। यह पहल विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें वास्तविक सामाजिक परिस्थितियों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी। इसके माध्यम से युवाओं में समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा उनके ज्ञान एवं कौशल का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान डा. प्रदीप पाण्डेय, सहायक आचार्य, श्री बी.एस. यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,  वीरेन्द्र सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं संबंधित प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की सहभागिता भविष्य में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी तथा जीरो पॉवर्टी-उत्तर प्रदेश अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *