डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 15/05/2026 को प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बुद्धनगर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियों अभियान व यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया। तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गयी। मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 के विषय में महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया।
मिशन शक्ति टीम थाना व जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 विजय कुमार,
02.का0 शुभम रावत
03.म0का0 अनिशा सरोज
