राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सात दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय कार्यक्रम के कार्य दिवस पर जिलाधिकारी शिवशरणाप्पा जी एन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत चौरसिया, आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में युवा आपदा मित्र के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी आपदा के समय स्थानीय युवा आपदा मित्र और युवा आपदा सखियों को तैयार करके प्रथम प्रति उत्तरकर्ता की भूमिका में अपना योगदान देते हुए समाज के लिए सक्रिय रूप से युवाओं की टीम तैयार करना राहत और बचाव का कार्य स्थानीय स्तर के प्रशिक्षित युवा ही कर सकते हैं इसी क्रम में आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह द्वारा बताया गया कि युवा आपदा मित्र नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चयनित युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है इस अवसर पर प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर गौरीशंकर ,रोशन लाल, सुनील कुमार, मनोज यादव, के द्वारा विभिन्न आपदाओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है
सिद्धार्थनगर
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सात दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया
- by Netra 24 Times
- 15/05/2026
- 42 Views
- 2 weeks ago
