मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर गोरखपुर के कैप्टन आनंद चौधरी ने विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कैप्टन आनंद चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर स्थित सेंट पॉल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने एयर इंडिया के मुंबई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा बाद में इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर के पद पर कार्य किया। कुछ वर्षों तक विमानन क्षेत्र में कार्य करने के दौरान उनके भीतर पायलट बनने का सपना और मजबूत होता गया। अपने इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने इंजीनियर की नौकरी छोड़कर पायलट प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया। उन्होंने कानपुर स्थित गर्ग एविएशन लिमिटेड से पायलट प्रशिक्षण प्राप्त किया और सफलतापूर्वक कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। इसके बाद वे उन्नत प्रशिक्षण के लिए दुबई गए, जहां उन्होंने एयरबस ए-320 विमान की विशेष प्रकार प्रशिक्षण योग्यता प्राप्त की। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे लगातार विभिन्न एयरलाइंस की चयन परीक्षाओं और साक्षात्कारों में भाग लेते रहे। लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद अंततः उनका चयन इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के पद पर हुआ। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है। आनंद चौधरी के पिता सिद्धार्थनगर के अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी भी है।
गोरखपुर
कैप्टन आनंद चौधरी बने इंडिगो एयरलाइंस में पायलट, संघर्ष और मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता
- by Netra 24 Times
- 10/05/2026
- 48 Views
- 3 weeks ago
