मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लेना आवश्यक है, ताकि लोगों का विश्वास शासन-प्रशासन पर बना रहे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वे मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करें और शेष मामलों में जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है और शासन की जवाबदेही भी मजबूत होती नजर आ रही है।
गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
- by Netra 24 Times
- 06/05/2026
- 44 Views
- 3 weeks ago
