डॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं श्री प्रशान्त कुमार प्रमाद. अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान (IPS), क्षत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी मोहाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.05.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त व 03 नफर बाल अपचारीगण को थानाक्षेत्र के मोहाना पुल के स्थित अमरुद के बाग से गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त/बाल अपचारीगण का बिवरण-
01-वजीर अहमद पुत्र जलाल मोहम्मद साकिन मधुबनी टोला जिगनिहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.तीन बाल अपचारीगण
बरामदगी का विवरण-
01.एक अदद आलाकत्ल (लकड़ी का टेढा डण्डा) ।
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम का विवरण–
01.सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 श्री खुशीलाल शर्मा, जयमाल थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.मुख्य आरक्षी विनोद कुमार भारती थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.आरक्षी अरविन्द चौहान, सुशील कुमार यादव, अशोक कुमार यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
