दिनांक 03.05.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में आज दिनांक 03.05.2026 को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा रामदेव पुत्र भगेलू साकिन सूपाराजा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर से दिनांक 28.04.2026 को घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में 03.05.2026 को गुमशुदा के पुत्र सोमई पुत्र रामदेव साकिन सूपाराज थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर नें गुमशुदगी दर्ज कराया था। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा रामदेव को सकुशल बरामद किया गया। जिसको उसके परिजन को गुमशुदा रामदेव उपरोक्त की पहचान कराकर गुमशुदा को नियमानुसार उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 मुस्तकीम अंसारी थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थगर ।
02.म0का0 सुशीला कुशवाहा थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
