डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में बृजेश सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज मय टीम द्वारा आज दिनांक 03.05.2026 को थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 64(1), 87, 137(2) BNS व 3(2)(v) SC/ST Act व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त को भड़रिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.गुलजार उर्फ शोएब पुत्र मुख्तार अंसारी निवासी ग्राम गौहनियाराज थाना डुमरियागंज जनपद सिद्वार्थनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 बृजेश सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. हे0का0 हरेन्द्र यादव , का0 रोशन राय , म0आ0 उर्मिला थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर
