मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यालय एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. द्वारा टेलीफोन पर वार्ता कर सेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से मंगवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद काशीराम आवास के पास पानी की टंकी पर फंसे दोनों युवकों का भारतीय वायु सेना द्वारा MI 17 हेलीकॉप्टर से सुबह लगभग 5:20 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। आज सुबह लगभग 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के उपरांत वायु सेना के जवान दोनों को अपने साथ गोरखपुर ले गए, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा रात में युवकों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा था। रात करीब 3:00 बजे से सड़क निर्माण लगभग कार्य पूर्ण कर लिया गया, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण कार्य बाधित हो गया। स्थिति को देखते हुए तत्काल सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता लेने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन द्वारा मा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया गया। घटनास्थल पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सेना के समन्वय से यह चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में बड़ा रेस्क्यू: 16 घंटे बाद टंकी पर फंसे दो युवक सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाले
- by Netra 24 Times
- 03/05/2026
- 54 Views
- 4 weeks ago
