डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामदेव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय एकडेंगवा मे बालक/बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरुक किया गया तथा मिशन शक्ति फेज 05 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण,एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 रामनाथ यादव
02.म0का0 चांदनी मिश्रा
