Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
गोरखपुर

हज़रत मुबारक ख़ां शहीद का तीन दिवसीय रूहानी उर्स-ए-पाक 15 से : इकरार अहमद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को समर्पित रहेगा उर्स

गोरखपुर। हज़रत मुबारक ख़ां शहीद अलैहिर्रहमा का उर्स-ए-पाक रूहानी उत्सव होने के साथ-साथ मुहब्बत, अमन व भाईचारे का अनूठा संगम भी है। इस बार का उर्स मुबारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को समर्पित रहेगा सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँओर विकास हो रहा है। सैकड़ों सालों से यह उर्स-ए-पाक सभी समुदायों को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता चला आ रहा है। यह उर्स-ए-पाक हज़रत मुबारक ख़ां शहीद की शिक्षाओं तौहीद, प्रेम, त्याग, मानवता को जीवंत करता है। उर्स-ए-पाक में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो आपसी एकता की बड़ी मिसाल है। उर्स-ए-पाक में उलमा और धर्मगुरु सूफी संतों के तौहीद, प्रेम, शांति और मानवता के संदेश को फैलाते हैं। दीनी जलसा, चादरपोशी की रस्म, कव्वाली और लंगर का आयोजन सामाजिक भाईचारे को मजबूत करता है। दरगाह की पाक फिज़ाओं में होने वाली ज़िक्र-ओ-सलाम की महफ़िल में जायरीनों को रूहानी सुकून मिलता है। यह बातें शनिवार को नार्मल स्थित दरगाह हज़रत मुबारक ख़ां शहीद अलैहिर्रहमा कार्यालय पर दरगाह कमेटी के सदर इकरार अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब के अलम्बरदार हज़रत मुबारक ख़ां शहीद अलैहिर्रहमा का सालाना उर्स-ए-पाक बुधवार 15 अप्रैल से शुरु होगा। जो शुक्रवार 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। उर्स-ए-पाक पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उर्स-ए-पाक पर भारत व पूरी दुनिया में भाईचारे, विकास व शांति के लिए खुसूसी दुआ होगी। भव्य दीनी जलसा होगा। रवायती मेला लगेगा। मेले में खान-पान व मनोरंजन के सामान मौजूद रहेंगे। देश-प्रदेश से हजारों जायरीन दरगाह पर पहुंचकर मजार शरीफ़ की जियारत करेंगे। उर्स की तैयारियां अंतिम चरण में है। जायरीनों को एक बार फिर उर्स में कव्वाली का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। जायरीनों की मांग पर लिटिल चैंप अजमत आफताब वारसी व उत्तराखंड के मशहूर कव्वाल इंतेज़ार साबरी 16 अप्रैल को कव्वाली पेश करेंगे। वहीं 17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल बदायूं के सैम अली नियाजी व उत्तराखंड के इंतेज़ार साबरी के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। दरगाह कमेटी ने सभी जायरीनों से उर्स-ए-पाक में शिरकत की अपील की है।

उर्स-ए-पाक का कार्यक्रम

बुधवार 15 अप्रैल को रात 9:00 बजे से भव्य जलसे का आयोजन होगा। जिसमें बिहार के मौलाना गुलाम रसूल बलियावी व मध्य प्रदेश के डॉ. रुहुल अमीन अवाम को संबोधित करेंगे। भोर में गुस्ल व संदल पोशी की रस्म अदा की जाएगी।

गुरुवार 16 अप्रैल को फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी। सुबह 9:00 बजे से महफिल-ए-मिलाद व दोपहर 12:15 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। शाम की नमाज (मगरिब) के बाद सरकारी चादर व गागर का पारंपरिक जुलूस मियां बाजार से इरशाद बग्गी वाले के मकान से निकाला जाएगा। जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल पर पहुंचेगा। मजार शरीफ की चादरपोशी‌ की जाएगी। रात की नमाज के बाद कव्वाली का मुकाबला आयोजित होगा।

शुक्रवार 17 अप्रैल को फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी होगी। सुबह 9 बजे से महफिल-ए-मिलाद व आखिरी कुल शरीफ का की रस्म अदा की जाएगी। बाद नमाज जुमा लंगर बांटा जाएगा। देश में खुशहाली, भाईचारे व अमन ओ अमान की दुआ मांगी जाएगी। समापन के मौके पर रात की नमाज (इशा) के बाद कव्वाली का मुकाबला होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *