डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 22.04.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पेट्रोल पंपों का भ्रमण कर पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति को भी परखा गया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। भ्रमण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान थाना शोहरतगढ़ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पेट्रोल पंपों का भ्रमण कर पुलिस प्रबंध की चेकिंग कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
- by Netra 24 Times
- 22/04/2026
- 54 Views
- 1 month ago
