आज दिनांक 22.04.2026 को शिवशरणप्पा जी0एन0 जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा स्कूली वाहन चालकों के साथ सड़क सुरक्षा विषयक एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था । गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी स्कूली वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने निर्देशित किया कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें तथा वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें । वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, विद्यालय वाहनों में अग्निशामक यंत्र एवं प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता, बच्चों को सुरक्षित ढंग से बैठाना एवं उतारना, वाहन की नियमित फिटनेस जांच, नशे की हालत में वाहन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, विद्यालय के आसपास धीमी गति से वाहन चलाने जैसे नियमो का कड़ाई से पालन करें । सभी चालकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके ।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा स्कूली वाहन चालकों के साथ सड़क-सुरक्षा गोष्ठी कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
- by Netra 24 Times
- 22/04/2026
- 63 Views
- 1 month ago
