आज दिनाँक 21.02.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता मे आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान तथा धर्मगुरूओ के साथ पीस कमेटी मीटिंग आहूत की गयी । जिसमे लोगो से त्यौहार के सम्बन्ध मे कोई विवाद या समस्या के सम्बन्ध मे पूछा गया किसी द्वारा कोई विवाद नही बताया गया । मीटिंग में उपस्थित सभी व्यक्तियों से उक्त त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो का पालन करने हेतु अवगत कराया गया । इस दौरा प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ सहित थाना शोहरतगढ़ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगढ़ मौजूद रहें
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता मे आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियो तथा दोनो धर्मों के धर्मगुरुओ के साथ थाना परिसर पर पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी
- by Netra 24 Times
- 22/02/2026
- 122 Views
- 6 months ago
