सिद्धार्थनगर सेमरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र गंभीर घायल। इटवा–बिस्कोहर रोड स्थित सेमरी मोड़ के पास का मामला। परीक्षा देकर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र,तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्र की पहचान अरमान अली पुत्र हाजी निसार, निवासी मैलानी के रूप में हुई है। हादसे में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर
इटवा में भीषण हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
- by Netra 24 Times
- 20/02/2026
- 132 Views
- 8 months ago
