सिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बांसी में चल रहे माघ मेले के दौरान झूले पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक को कई युवकों ने मिलकर जमकर पीटा और उस पर कई मुक्के बरसाए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, मारपीट किस बात को लेकर हुई, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।वायरल वीडियो को कोतवाली बांसी क्षेत्र के माघ मेले के झूले का बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से मामले में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर माघ मेला बांसी के झूले पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- by Netra 24 Times
- 18/02/2026
- 100 Views
- 6 months ago
