Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
सिद्धार्थनगर

सहजनवा में खुले में मांस बिक्री से जनस्वास्थ्य पर संकट

सहजनवा तहसील क्षेत्र में खुले में मांस की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है, जो न सिर्फ़ स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता के लिए गंभीर खतरा भी बनती जा रही है। पिपरौली गीडा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एवम सहजनवां बाजार होते हुए पटखौली से मिनवा होते हुए घघसरा बाजार में सड़कों के किनारे, बाजारों और रिहायशी इलाकों में खुले में मांस लटकाकर बेचा जा रहा है, जहां न साफ़-सफाई का ध्यान रखा जाता है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है।

स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव
खुले में मांस बिक्री से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। धूल, मिट्टी, मक्खियां और कीड़े मांस पर बैठते हैं, जिससे उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे मांस के सेवन से फूड पॉइज़निंग
दस्त, उल्टी और पेट संक्रमण
टाइफाइड, हैजा जैसी बीमारियां
बच्चों और बुजुर्गों में गंभीर संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।
पर्यावरण और सामाजिक नुकसान
खुले में मांस काटने से गंदगी फैलती है। खून और अवशेष नालियों में जाने से बदबू, मच्छर और आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है और वातावरण भी दूषित होता है। कई जगहों पर धार्मिक और सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है।
कानून और नियमों की अनदेखी
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मांस की बिक्री तय स्थानों और स्वच्छ परिस्थितियों में होनी चाहिए। इसके बावजूद खुले में मांस बेचने वालों पर न तो नियमित कार्रवाई हो रही है और न ही सख़्त निगरानी। इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्या कहते है जिम्मेदार

उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नन्दन तिवारी ने कहा है कि शासन के मंशा के अनुरूप खुले में मांस बिक्री बिल्कुल नही की जाएगी उसके लिए जगह निर्धारित है जो भी इस तरह का कार्य करते हुए पाया जाएगा इसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत का कहना है कि इस तरह का कार्य करते हुए जो भी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वही इस मामले में खाद्य निरीक्षक स्वामीनाथ ने गैरजिम्मेदराना बयान देते हुए कहा कि हर जगह खुले में बिक्री हो रही है लेकिन यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाएगा तो चालान की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *