विकास खण्ड बढ़नी के कोटिया बाजार में लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका ने कम्बल वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके और गलन भरी ठण्ड में गरीबों और असहायों में कम्बल वितरण करना सबसे पुनीत कार्य है, क्योंकि नर सेवा ही नारायण की सेवा है। उन्होंने कहा कि रविवार को बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटिया बाजार में उपस्थित माताओं व बहनों के बीच कम्बल वितरण कर सेवाभाव का कार्य करता हूँ। सांसद जगदम्बिका पाल ने ग्राम पंचायत कोटिया बाजार के प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र उर्फ बब्लू चौबे को ऐसे पुण्य कार्य के लिए बधाई दी और सदैव जन सामान्य के सुख- दुख में सदैव समर्पित रहने वाला प्रधान प्रतिनिधि बताया। सांसद जी ने कहा कि ठण्ड के मौसम में गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग की सहायता करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। केन्द्र व प्रदेश सरकार समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। स्थानीय लोगों ने सांसद जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से ठण्ड के दिनों में उन्हें बड़ी राहत मिलती है। कार्यक्रम को भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, महामंत्री राधेश्याम तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, युवा नेता अनिल अग्रहरि, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सच्चिदानन्द पाण्डेय, जहीर सिद्दीकी, रिंकू पाल, नर्वदेश्वर मणि, विनोद तिवारी, लेखपाल मुश्ताक खान आदि लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
माताओं व बहनों के बीच कम्बल वितरण कर सेवाभाव का कार्य करते हैं सांसद जगदम्बिका पाल
- by Netra 24 Times
- 13/01/2026
- 164 Views
- 3 months ago
