Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

चौपाल में ग्रामीणों ने पूछा पंचायत भवन का कम्प्यूटर है कहां?

चौपाल में उजागर हुई अव्यवस्थाएं, बयानों में विरोधाभास

विकास खण्ड बर्डपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बजहां में आयोजित चौपाल उस समय हंगामेदार हो गई, जब ग्रामीणों के सम्मुख पंचायत भवन से जुड़ी गम्भीर अव्यवस्थाएं खुलकर सामने आ गईं। चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने पंचायत भवन की बदहाल स्थिति और ऑनलाइन कार्य व्यवस्था ठप होने को लेकर खुला विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत भवन का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया था कि गांव स्तर पर ही बैठकों के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो और सभी ऑनलाइन कार्य यही सम्पन्न हो, लेकिन लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन आज ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। ऑनलाइन कार्यों के लिए ग्रामीणों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। ग्रामीण रामू ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन से कम्प्यूटर गायब है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह आखिर कहां है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन से कभी ऑनलाइन कार्य नहीं होता। साथ ही शौचालय की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति नहीं होने और टंकी क्षतिग्रस्त होने के कारण महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहीं अहमद अली ने बताया कि पंचायत भवन अधिकांश समय बन्द रहता है और केवल औपचारिक कार्यक्रमों के दौरान ही खोला जाता है। ऑनलाइन कार्यों के नाम पर ग्रामीणों को निजी दुकानों पर भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पंचायत का कम्प्यूटर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। चौपाल के दौरान पंचायत सहायक मोहम्मद नसीम ने दावा किया कि पंचायत भवन में कम्प्यूटर मौजूद है, लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते वह चौराहे से कार्य करते हैं। हालांकि मौके पर कम्प्यूटर कक्ष में केवल बन्द पड़ा यूपीएस, खराब बैटरी और दबा हुआ फर्श ही नजर आया, जिससे उनके दावे पर सवाल खड़े हो गये। पंचायत सचिव मनोहर लाल बरनवाल ने नेटवर्क समस्या स्वीकार करते हुए वाई-फाई लगवाकर पंचायत भवन से कार्य शुरू कराने की बात कही। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजहर हुसैन ने कहा कि कम्प्यूटर जहां भी है, सुरक्षित है, जबकि पंचायत सहायक का कहना है कि वह मोबाइल से ऑनलाइन कार्य करते हैं और कम्प्यूटर पंचायत भवन के दूसरे कक्ष में रखा है। दोनों बयानों में स्पष्ट विरोधाभास सामने आने से ग्रामीणों की नाराजगी और गहरी हो गई।
मामले पर खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने स्पष्ट कहा कि पंचायत भवन की स्थिति जर्जर है और कम्प्यूटर वहां सुरक्षित नहीं है, चोरी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पंचायत भवन ही उपयोग योग्य नहीं है, तो लाखों रुपये खर्च कर इसके निर्माण का औचित्य क्या रह जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कम्प्यूटर का निजी उपयोग कहीं न कहीं किया जा रहा है, जो सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गम्भीर मामले पर क्या ठोस कार्रवाई करता है या पंचायत भवन की अव्यवस्थाएं यूं ही फाइलों में दबी रह जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *