विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों का दबदबा बना रहा। दिनांक11/01/2026दिन रविवार को कपिलवस्तु विधानसभा अंन्तर्गत करौदा मसीना, सिद्धार्थनगर में ग्राम प्रधान प्रभु दयाल द्वारा आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि माननीय सांसद जगदंबिका पाल शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं, जो युवाओं में अनुशासन, परिश्रम और आत्मबल का विकास करते हैं। महिला पहलवान देवा थापा की बहन व रूबी के बीच में एक महा मुकाबला हुआ जिसमें देवा थापा की बहन रूबी पहलवान को धोबी पाठक मार कर चारों खाना चित कर दिया। सिद्धार्थ नगर सांसद जगदंबिका पाल इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सिद्धार्थनगर
विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि माननीय सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए
- by Netra 24 Times
- 12/01/2026
- 224 Views
- 5 months ago
