नगर निकाय के कार्यो की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा नगर पालिका/नगर पंचायतों में कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में कार्यो की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। गौवंश हेतु हरा चारा आदि की व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
डीएम की अध्यक्षता में नगर निकाय के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
- by Netra 24 Times
- 09/01/2026
- 114 Views
- 3 months ago
