Breking News
बंद कमरे में खामोश हो गईं जांबाज थानेदार की सांसें, सरकारी आवास में फंदे से झूले SHO सूर्य प्रकाश सिंह; परिजनों में मची चीख-पुकारमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम- भीटियाराजा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5(ii) अभियान, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम चकफतवा में महिलाओं(बहुओं) बच्चियों को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व अपना बचाव कैसे किया जाए सेल्फ़ डिफ़ेंस के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया बलात्कार व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाईमिशन शक्ति फेज 5.0(ii) अभियान व ऑपरेशन मजनू, नारी सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बेटी बहू सम्मेलन के तहत थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के राजकिय उद्धान पार्क में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति, सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला अपराध, साइबर जागरुकता के तहत पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर

नपा बांसी के राप्ती नगर वार्ड-2 में गन्दगी का आतंक

नालियां जाम होने से फैल रही गम्भीर बीमारियों की आशंका, ऑनलाइन शिकायत के बावजूद नपा बांसी के जिम्मेदार मौन

आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी के राप्ती नगर वार्ड संख्या-2 सोनारी मोहल्ला की हालत इन दिनों बेहद चिन्ताजनक हो गई है। पूरे मोहल्ले में नालियों की सफाई न होने के कारण जगह-जगह गन्दा पानी जमा है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मालिन बस्ती ऑनलाइन पोर्टल पर इस समस्या को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक नगर पालिका के जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नालियों में जमा कीचड़, प्लास्टिक और कचरे के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बन्द हो चुका है। मोहल्ले के हनुमान मंदिर के पास स्थिति और भी भयावह हो गई है। यहां नाली गन्दगी से पूरी तरह जाम है, जिससे गन्दा पानी सड़कों और घरों के सामने फैल रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाली सुशील देवी, सन्तोष कुमार, केशव लाल, मीनू सहित करीब दो दर्जन से अधिक परिवार इस नारकीय स्थिति से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बच्चों तथा बुजुर्गों में बुखार, त्वचा रोग और एलर्जी जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मियों को भेजना या नाली की मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझा जा रहा है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका केवल कागजों में सफाई और स्वच्छता अभियान दिखा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो वे मजबूर होकर आन्दोलन का रास्ता अपनायेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगरपालिका किसी बड़ी बीमारी फैलने का इंतजार कर रही है या फिर जनता की शिकायतों को इसी तरह नजरअंदाज किया जाता रहेगा? वहीं नपा बांसी के राप्ती नगर के मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग किया हैं।