Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

ग्राम गड़रखा निवासी ने झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप, न्याय की मांग पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

थाना क्षेत्र ढेबरुआ अन्तर्गत ग्राम पंचायत गड़रखा में एक गम्भीर आपराधिक मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है। गड़रखा गांव निवासी लवकुश यादव ने आरोप लगाया है कि एक हत्या के मुकदमे में गवाही देने से रोकने और जबरन सुलह कराने के उद्देश्य से उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को गडरखा गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक लवकुश यादव पुत्र वंशराज यादव ने गांव के अब्दुल मजीद की हत्या के सम्बन्ध में ढेबरुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 94/2025 दर्ज कराया था। यह मुकदमा सरकार बनाम रविन्द्र शर्मा आदि के तहत पंजीकृत किया गया था। इसमें आशीष पुत्र सुमिरन और रामनयन पुत्र सोमई को भी अभियुक्त बनाया गया था, हालांकि विवेचना के दौरान रामनयन का नाम हटा दिया गया। वहीं लवकुश यादव का कहना है कि इसी हत्या के मुकदमे में उनकी गवाही होनी है। अभियुक्त पक्ष लगातार उन पर सुलह का दबाव बना रहा है, ताकि वे गवाही न दे सकें। लवकुश यादव का यह भी आरोप है कि ग्राम प्रधान रविन्द्र शर्मा, आशीष और रामनयन यादव ने उन्हें धमकाते हुए समझौता करने को कहा गया। जब उन्होंने सुलह से इनकार कर दिया, तो ग्राम प्रधान रविन्द्र शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी से धमकी भरा पोस्ट करते हुए उन्हें जेल भिजवाने की बात कही। तत्पश्चात रामनयन के माध्यम से उन्हें एक झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। लवकुश यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि रामनयन की बेटी सुनीता का गांव के ही एक युवक से प्रेम सम्बन्ध था। लगभग दो माह पूर्व उसने इसी कारण कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जो पूरे गांव में चर्चा का विषय रहा है। लवकुश यादव के मुताबिक हत्या के मुकदमे में सुलह कराने के उद्देश्य से इस घटना को आधार बनाकर एक मनगढ़ंत कहानी तैयार कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।