Breking News
सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिला अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी 
सिद्धार्थनगर

जनपद स्थापना दिवस 29 दिसम्बर 37वें वर्षगाठ के अवसर पर सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणो पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया

जनपद स्थापना दिवस 29 दिसम्बर 37वें वर्षगाठ के अवसर पर सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणो पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके साथ सहयोगी अधिकारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया। इसी क्रम में सिद्धार्थ चौराहे, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणो में पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,  विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष  माता प्रसाद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्तूप का पूजन किया गया तथा स्तूप की परिक्रमा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल एवं  विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह द्वारा नगर पालिका सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कपिलवस्तु स्तूप पूजन के पश्चात शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत तथा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने भन्तेगणो के चरणो में प्रणाम करते हुए सभी उपस्थित लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। मा0 सांसद जी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इसी नाम से इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर पड़ा। आज जनपद स्थापना के 37 वर्ष हो गये है। महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाया। हम जब भी जनपद का स्थापना दिवस मनाते है इस जनपद का सृजन 29 दिसम्बर 1988 को बस्ती से कटकर बना है। उस समय मैं बस्ती मे विधायक था। आज जनपद सिद्धार्थनगर की पहचान गौतम बुद्ध की धरती से है। हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। कपिलवस्तु में लाइट एण्ड साउण्ड शो के लिए धनराशि आवंटित हो गई जो जिसका कार्य चल रहा है। आने वाले समय में इसका लाभ सभी को मिलेगा। विपाशना केन्द्र का निर्माण कार्य भी चल रहा है। कपिलवस्तु के विकास के लिए 55 एकड़ भूमि उ0प्र0 सरकार द्वारा अधिग्रहीत किया गया है। बुद्ध सर्किट के विकास के लिए 250 करेाड़ की धनराशि स्वीकृत हुआ है। गौतम बुद्ध का अस्थि कलस दिल्ली से लाकर कपिलवस्तु म्यूजियम में रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही जनरल पे0पे0 द्वारा खुदाई के समय स्तूप के अन्दर से निकले अवशेष को भी लाने का प्रयास चल रहा है। भन्तेगणों के ठहरने हेतु कम्युनिटी सेन्टर बनाया जायेगा। मुझे सांसद के रूप में काम करने का अवसर मिला। हमारी पहचान इस धरती से है। इससे महत्वपूर्ण पर्व नही हो सकता है। मा0 सांसद जी ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना की पुनः बधाई दी।
विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष  माता प्रसाद पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि राजकुमार सिद्धार्थ ने दुनिया को नई व्यवस्था में लाने के लिए सन्यास लिया। मै बहुत से बौद्ध देशो में गया। गौतम बुद्ध ने सत्य, अंहिसा और करूणा सन्देश दिया है। बुद्ध धर्म का सन्देश देने वाले हमारी इसी धरती से गये। आज सब लोग जानते है कि बुद्ध यही के थे। करूणा, अंहिसा और शान्ति का सन्देश देकर दुनिया में शान्ति स्थापित करने में सहायक है। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद स्थापना के 37वां वर्षगाठ के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगण, मीडिया बन्धु और भन्तेगणो का स्वागत करते हुए जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में बहुत से विकास के कार्य हुए है। स्तूप की यह रोड 4 लेन किया जायेगा। पर्यटन विभाग से बहुत से कार्य हो रहे है। यहां पर विपाशना केन्द्र एवं लाइट एण्ड साउण्ड शो का कार्य चल रहा है। हमारा यह प्रयास होगा कि शीघ्र ही यह सभी जनता के लिए शुरू हो। आज जनपद का काला नमक चावल पूरे देश में प्रसिद्ध है। सभी क्षेत्रों में विकास के लिए काम हो रहा है। सभी लोगो को पुनः जनपद स्थापना दिवस की बधाई दिया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्तेगणो को कम्बल वितरण मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष  माता प्रसाद पाण्डेय जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा सहयोगी अधिकारियों द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया। पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी द्वारा सभी मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आयी जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मुमताज अहमद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पी.डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पिरषद सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी न0प0 कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।