विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत करही खास में जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मुख्य अतिथि ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार स्वामी आलोकानन्द शास्त्री एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के अध्यक्षता में बुधवार को सैकड़ों जरूरतमन्दों में कम्बल वितरण किया गया। वहीं कम्बल पाकर जरुरतमन्दों के चेहरे खिल गये। इस दौरान गरीब, असहाय व लाचार लोगों ने ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं को ढ़ेर सारा आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम व्यवस्थापक राम विलास जायसवाल और सुखराम प्रजापति ने सबका सम्मान कर आभार प्रकट किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी कृष्णदेव वर्मा और मनोज चौहान का भी आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गोपाल सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, सोनू मौर्या, शिवम् अग्रहरि, अजय सोनी, रामजीत वर्मा, अर्जुन वर्मा, दुखराम वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, घनश्याम वर्मा, देवराज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब, असहाय व लाचार लोगों में वितरण किया गया कम्बल
- by Netra 24 Times
- 25/12/2025
- 238 Views
- 5 months ago
