जनपद सिद्धार्थनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के अधीन उपचारित हो रहे क्षय रोगियों में से कुल 55 रोगियों को देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा बुधवार को गोद लिया गया। जिसके क्रम में उनको पोषण पोटली वितरित की गई। पोषण पोटली वितरण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला पीपीएम समन्वयक, लेखाकार एवं हरिश्चन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। वितरण कार्यक्रम के दौरान देवेश मणि त्रिपाठी ने अपील किया कि उपचार ले रहे सभी व्यक्तियों टीबी की दवा ले रहे कोई भी व्यक्ति दवा बीच में न छोड़े। साथ ही यदि घर में किसी भी व्यक्ति को खांसी आ रही है या वजन गिर रहा है अथवा टीबी रोग से सम्बन्धित कोई भी लक्षण दिख रहा है तो तत्काल अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में पहुंचे और निःशुल्क जांच करवाकर यदि टीबी नाम की बीमारी निकलती है तो चिकित्सा का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन जियें। आपको बता दें कि देवेश मणि त्रिपाठी जी ने जनपद के कई ब्लॉक में टीबी रोगियों को अंगीकृत किया है। वह उनके द्वारा निरन्तर पोषण पोटली वितरित की जा रही है।
सिद्धार्थनगर
टीबी की दवा ले रहे कोई भी व्यक्ति दवा बीच में न छोड़े : देवेश मणि त्रिपाठी
- by Netra 24 Times
- 25/12/2025
- 271 Views
- 5 months ago
