भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हो रहें, हिन्दू हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो0 यूनुस खान का सांकेतिक पुतला बनाकर मुर्दाबाद के नारों के साथ गड़ाकुल तिरंगा तिराहे से निकालकर पुलिस पिकेट चौराहे पर पुतला जलाकर विरोध किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल, मण्डल महामंत्री राम विनोद यादव, मण्डल मंत्री रामकुमार त्रिपाठी, सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड़, सतीश चन्द्र वर्मा, मनोज गुप्ता, पंचगुलाम भारती, नन्दलाल वर्मा, दिलीप वर्मा, रामसेवक गुप्ता, ईश्वर दयाल, विरेन्द्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध
- by Netra 24 Times
- 23/12/2025
- 308 Views
- 8 months ago
