Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

अनियंत्रित कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर चालक समेत दो की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल पिता अखिलेश सिंह का चल रहा इलाज, तो वहीं इलाज के दौरान ढाई वर्षीय बच्चे की हुई मौत

हैप्पी बर्थडे पार्टी के लिए खरीददारी कर लौट रहे चाचा-भतीजे की कार दुर्घटना में मौत, एसपीपीजी कालेज प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह के भतीजे थे मृतक सौरभ सिंह

थाना क्षेत्र चिल्हियां के एनएच-730 पर महादेव और बरगदवा गांव के बीच मंगलवार दोपहर में हुण्डई कार डीएल 7 सीपी 9612 और ट्रेलर यूपी54 एटी 1107 के बीच जोरदार टक्कर के चलते चालक की मौके पर और इलाज के दौरान दूसरे की मौत हो गयी। मृतक सौरभ सिंह उर्फ महाराणा प्रताप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरविन्द सिंह के भतीजे थे। दुर्घटना में उनके मासूम भतीजे उदित सिंह पुत्र विप्लव सिंह की भी मृत्यु हो गई। सौरभ के पिता अखिलेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर में चल रहा है। दुर्घटना चिल्हियां थाना क्षेत्र के बरगदवा के पास एनएच 730 पर हुई। ग्राम छोटकी धुसरी निवासी 42 वर्षीय सौरभ सिंह अपने पिता और बड़े भाई विप्लव सिंह के दो वर्षीय पुत्र उदित के साथ बुधवार की दोपहर कार से जिला मुख्यालय गये थे। उदित की दूसरी जन्मतिथि 07 दिसम्बर को थी। घर में बर्थडे की तैयारी के लिए सामान की खरीददारी कर लौटते समय उनकी कार बरगदवा के निकट एक पिकअप से टकराकर असन्तुलित हो गई, इसी बीच सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सौरभ सिंह उसमें फंस गये। घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उनके भतीजे व पिता अखिलेश सिंह गम्भीर रूप से घायल होकर कार में फंसे रह गये। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद अखिलेश सिंह व उनके पौत्र उदित को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही चिल्हियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सौरभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उदित की भी मृत्यु हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन भी चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने घायल का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिये। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घायल का उपचार हो रहा है।