Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

गुजरौलिया खालसा में वन विभाग एवं किसान विवाद बढ़ा, डीएम मौके पर पहुंचकर दिये निष्पक्ष पैमाइश के आदेश

तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत गुजरौलिया खालसा गांव में वन विभाग और किसानों के बीच जमीन विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि वन विभाग उनकी पैतृक खेती की जमीन पर नये पिलर लगाकर कब्जे की कोशिश कर रहा है। विवाद बढ़ता देख जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. रविवार को गांव पहुंचे और मौके पर जांचकर संयुक्त टीम बनाकर निष्पक्ष पैमाइश के निर्देश दिये। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक साल 2011 में वन विभाग ने अपनी जंगल की भूमि की पक्की पैमाइश कर तारबन्दी कर दी थी। उस समय किसी तरह का विवाद नहीं था। लेकिन अब वन विभाग पुरानी बाउण्ड्री से आगे बढ़कर किसानों की निजी जमीन पर पिलर गाड़ रहा है। इससे करीब 50 किसानों की 50 बीघे से ज्यादा कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान रिंकू सिंह उर्फ सुनील सिंह ने कहा कि वन विभाग अब मनमाने तरीके से किसानों की जमीन में नये पिलर गाड़कर उसे जंगल की भूमि साबित करने की कोशिश कर रहा है। यह किसानों के अधिकारों का सीधा हनन है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा सांसद बृजलाल से मदद मांगी थी। चूंकि उनका पैतृक घर भी इसी गांव में है। इसलिए उन्होंने 2025 में गांव और जंगल के बीच सुरक्षा बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कराई। वहीं किसानों का आरोप है कि जैसे ही वन विभाग को इस निर्माण की जानकारी मिली तो उन्होंने विवादित जमीन पर नये पिलर गाड़ने की गतिविधियां बढ़ा दीं, ताकि जमीन को अपने अधीन दिखाया जा सके। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि यह कारवाइ जारी रही तो कई परिवार भूमिहीन हो जायेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जिन जमीनों पर पिलर गाड़े गये हैं, वे वर्षों से किसानों के कब्जे और पूरी तरह खेती योग्य भूमि हैं। प्रभावित किसानों में गोविन्द लाल, रामदीन, राजमन, मदनलाल, भागीरथी, बाबूराम, रामानन्द, दिनेश, मोती देवी, इन्द्रावती देवी, किशोर, भीगा, व्यास, राधेश्याम समेत दर्जनों नाम शामिल हैं। वहीं स्थिति गम्भीर होने पर रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, डीएफओ नीला एम0, रेंजर राजेश कुमार कुशवाहा, राजस्व टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि किसी भी विभाग को मनमानी करने की अनुमति नहीं है। पुराने रिकॉर्ड और 2011 की पैमाइश का मिलान कर सत्यता सामने लाई जायेगी। यदि किसान की जमीन पर गलत तरीके से पिलर गाड़े गये हैं, तो उन्हें तुरन्त हटाया जायेगा। उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के आदेश दिये, जो जल्द ही जमीन की दोबारा पैमाइश करेगी। वहीं किसानों ने कहा कि वे अपनी जमीन बचाने के लिए कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से ग्रामीणों को उम्मीद है कि वर्षों पुराना विवाद सुलझेगा और वन विभाग की मनमानी पर रोक लगेगी।