Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

स्कूलों और कॉलेजों के सटे दुकानों पर बिक रहा गुटखा, तंबाकू व सिगरेट

बेअसर साबित हो रहा शिक्षा मंत्रालय का आदेश, छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के ठीक बगल में दुकानों व गुमटियों पर गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की खुलेआम बिक्री चिन्ता का विषय बन गई है। यह स्थिति तब है, जब शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किये गये हैं कि किसी भी स्कूल, कालेजों अथवा शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर इन निर्देशों का पालन होते नहीं दिख रहा है और दुकानदार बेखौफ होकर छात्रों के बीच ऐसे हानिकारक पदार्थों की उपलब्धता बनाये हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक कई स्कूलों व कालेजों के बाहर बनी दुकानें व छोटी-छोटी गुमटियों पर तंबाकू, गुटखे और सिगरेट की बिक्री रोजाना होती है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ छात्र भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली बच्चों के हाथों में तंबाकू उत्पादों का पहुंचना बेहद चिन्ताजनक है और यह न सिर्फ उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि उनके भविष्य पर भी गलत प्रभाव डाल रहा है। कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि सुबह और छुट्टी के समय इन गुमटियों पर बच्चों की भीड़ देखी जाती है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह समस्या गम्भीर रूप ले चुकी है। अभिभावकों ने स्थानीय प्रशासन से कड़ा कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इन दुकानों व गुमटियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह लत बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर सकती है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों के आस-पास नियमित निरीक्षण किया जायें और जिन दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा ने बताया कि प्रशासन स्थिति का संज्ञान ले चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों के पास यदि कोई तंबाकू, गुटखा या सिगरेट बेचते पाया जाता है, तो उसे तुरन्त हटवाया जायेगा। इसके साथ ही इस प्रकार की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी।