Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

मुथा अशोक जैन, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता किया गया

आज दिनांक 19.11.2025 को  मुथा अशोक जैन, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा  संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती व डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ करने, पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझना था । बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य आम नागरिकों की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करना है । जनप्रतिनिधियों का सहयोग पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई तथा जनविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, आवश्यक पुलिस उपायों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर के समक्ष रखा । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है तथा इसी दिशा में पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है ।